3 अगस्त 2015 - 07:52
 इस्राईल और सऊदी अरब के बीच रिश्तों की मज़बूती पर बल।

इस्राईली विदेश मंत्रालय के मुख्य सचिव ने सऊदी अरब को मित्र देश बताया है।

इस्राईली विदेश मंत्रालय के मुख्य सचिव ने सऊदी अरब को मित्र देश बताया है।
सोमवार को ज़ायोनी समाचार पत्र मारयू की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बनने वाली सहमति से चिंतित ज़ायोनी शासन के विदेश मंत्रालय के मुख्य सचिव डूरा गोल्ड ने सऊदी अरब को इस्राईल का दोस्त बताते हुए कहा, अब समय आ गया है कि इस्राईल और सऊदी अरब के बीच रिश्तों को और मज़बूत बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि एक ओर सऊदी अरब इस्राईल को औपचारिकता प्रदान नहीं करता है, दूसरी ओर ज़ायोनी शासन के साथ उसके संबंध अब कोई ढकी छुपी बात नहीं रह गए हैं। हाल ही में सऊदी रक्षा मंत्री और सऊदी नरेश के बेटे मोहम्मद बिन सलमान ने तेल-अवीव की यात्रा की थी।
आले सऊद परिवार जहां ख़ुद को दुनिया भर के मुसलमानों का नेता और हमदर्द ज़ाहिर करता है, वहीं वह मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन, ज़ायोनी शासन के साथ संबंधों को मज़बूत बना रहा है।